छत्तीसगढ

*भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने जन्मदिन पर पौधारोपण कर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

भाजपा सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने सोमवार, 3 अगस्त को अपने जन्मदिन पर अपने गृह ग्राम देवरी पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना किया और क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंगलकामना किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने हर साल की भांति वृक्षारोपण किया और गुलमोहर, आम, पीपल आदि पौधे लगाए और जनसाधारण को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।‌ इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अपने गृह ग्राम देवरी में जनसाधारण से भी मिले और उनका हालचाल भी जाना। इसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सक्ती स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना किया।‌ इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि जन्मदिन पर आप सभी से मिल रहे अगाध स्नेह मेरी ताकत है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, श्रीमती मोहन कुमारी साहू, भाजपा नेता चौलेश्वर चंद्राकर, गेंद राम मनहर, सांसद पुत्र शैलेश जांगड़े, पहलवान दास महंत, मोनू राठौर सहित जिले भर के नेताओं ने अपने जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी। अपने जन्मदिन पर हर साल पौधे लगाने के बारे में पूछे जाने पर श्री गबेल ने कहा कि वृक्षारोपण आज समय की मांग है। हर नागरिक को पौधे जरूर लगाने चाहिए। हमारी सरकार भी लगातार वृक्षारोपण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ा उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर रही है। पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के साथ -साथ उसके‌ संतुलन को बनाए रखने के लिए लोगों को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की महती आवश्यकता है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.