ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
BALCO NEWS

बालको अस्पताल बना कोरबा की स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत पहचान, आधुनिक इलाज से हर साल 1.80 लाख मरीजों को राहत

कोरबा : औद्योगिक नगरी कोरबा में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बालको अस्पताल लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा संचालित यह 100 बिस्तरों वाला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं के कारण न केवल बालको कर्मचारियों, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी भरोसेमंद चिकित्सा केंद्र बन चुका है। अस्पताल में प्रतिवर्ष करीब 1.80 लाख मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

अस्पताल में 10 विशेषज्ञ चिकित्सक, 6 रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर, 70 प्रशिक्षित नर्सें तथा 113 से अधिक सहायक कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। यहां जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, दंत चिकित्सा, ईएनटी, रेडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी और यूरोलॉजी सहित विभिन्न विशेषज्ञ विभाग संचालित हैं। अस्पताल का उद्देश्य गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोगों की बड़े शहरों पर निर्भरता कम करना और स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों का भी विस्तार किया गया है। यहां हाइड्रोसेफेलस के उपचार के लिए न्यूरोसर्जरी (ईवीडी), फेकोइमल्सिफिकेशन तकनीक से मोतियाबिंद ऑपरेशन, लेजर प्रोक्टोलॉजी, जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थ्रोप्लास्टी, आधुनिक डायलिसिस यूनिट, पूर्णतः स्वचालित पैथोलॉजी प्रयोगशाला तथा उन्नत रेडियोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के कारण मरीजों को कई जटिल उपचार अब कोरबा में ही मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बालको अस्पताल सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है। अस्पताल की ओर से नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, टीकाकरण अभियान तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनसे कोरबा और आसपास के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य केवल मरीजों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि उन्हें विश्वस्तरीय और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने बताया कि बदलती चिकित्सा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में लगातार नई तकनीकों और विशेषज्ञ सेवाओं को शामिल किया जा रहा है, ताकि गंभीर एवं जटिल बीमारियों का उपचार स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सके। उन्होंने कहा कि उपचार के साथ-साथ निवारक स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर, जनजागरूकता अभियान और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञों और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के चलते बालको अस्पताल आज कोरबा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026