1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

NTPC Recruitment 2023: एनटीपीसी में असिस्टेंट पदों पर बंपर भर्ती, वैकेंसी डिटेल के साथ जानें अप्लाई करने की लास्ट डेट

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला है. एनटीपी ने यह भर्ती असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव (ऑपरेशन), असिस्टेंट कॉर्मशियल एग्जिक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) के पदों को भरने के लिए निकाली है. इन पदों पर कंपनी ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. एनटीपीसी भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू है.

महत्वपूर्ण तिथियां

एनटीपीसी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरूः  9 मई 2023 से

एनटीपीसी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 25 मई 2023 तक

पदों की संख्या

एनटीपीसी भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव (ऑपरेशन), असिस्टेंट कॉर्मशियल एग्जिक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) के कुल 120 पदों को भरा जाएगा.

उम्र सीमा

एनटीपीसी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव (ऑपरेशन) पद के लिए इलेक्टिकल/ मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव भी चाहिए. वहीं असिस्टेंट कॉर्मशियल एग्जिक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए इलेक्टिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है.  इस पद के लिए उम्मीदवार का गेट यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग में पास होना चाहिए.

एप्लीकेशन फीस

एनटीपीसी भर्ती के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और एक्स सर्विस मैन वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. और वे बिना शुल्क के इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान करना होगा. उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *