*ओबीसी महासभा ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती ।। ओबीसी महासभा अपने वर्ग के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में संगठन ने बीते 31 जुलाई को ओबीसी महासभा प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर अपने 6 सूत्री मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राष्ट्रीय एवं राज्य आयोग के नाम से, कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार के माध्यम से सौंपा और अपनी मांगों को पूरा किए जाने सरकार से मांग किया। सक्ती जिले की बात करें तो यहां भी संगठन ने अपने विधानसभा अध्यक्ष ईदल सिंह श्रीवास के नेतृत्व में शक्ति तहसीलदार को सौंपा और मांगों को पूरा किए जाने अपनी आवाज बुलंद किया। इस अवसर पर ओबीसी महासभा के पदाधिकारी तेज राम सेन, खिलावन सेन, लाला साहू, अनिल श्रीवास, रामायण महंत, शिवलाल श्रीवास, देवकुमारी, राकेश श्रीवास उपस्थित थे।






