ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhGamesKorbaNATIONAL

कुसमुंडा बीकन इंग्लिश स्कूल के छात्र आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम देश में किया रोशन.. प्रदेश में पहला और देश हासिल किया दूसरा स्थान.

सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर

कुसमुंडा बीकन इंग्लिश स्कूल के छात्र आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम देश में किया रोशन..

प्रदेश में पहला और देश हासिल किया दूसरा स्थान..

मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित आई पी एस कॉलेज परिसर में 13 जुलाई से 22 जुलाई तक लगाए गए एनसीसी कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिताओं में देश भर के अलग अलग स्कूलों से हजारों की संख्या में एन सी सी जुड़े छात्र छात्राएं शामिल हुए। इन्हीं प्रतियोगिताओं में से में फायरिंग की प्रतियोगिता हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश से फायरिंग के लिए कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गतe बीकन इंग्लिश स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र आयुष कौशिक पिता राधे कौशिक का चयन हुआ। आयुष ने प्रतियोगिता में कुशल प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में दूसरा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम पूरे देश में रौशन किया। इस असवर बीकन इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य के जी कुरियन, सीटीवो समीर चंद्रा एवं सभी गुरुजनों ने आयुष के उज्ज्वल भविष्य कामना करते हुए उन्हें बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। आपको बता दें कुसमुंडा विकास नगर स्थित बीकन इंगलिश स्कूल में गत वर्ष एनसीसी की शुरुवात हुई है। जो कि वन सीजी बटालियन एन सी सी कोरबा के सानिध्य में संचालित है। इसके तहत स्कूल के कुल 50 बच्चे शामिल है। जिनके द्वारा पढ़ाई लिखाई के साथ साथ उन्हें फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है। जिसमें परेड,दौड़, सभी तरह के खेल कूद इत्यादि कराए जाते है। इसके  अलावा समय समय पर सामाजिक सेवा कार्य में भी उनकी अहम भागीदारी होती है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026