
कोरबा सहित प्रदेश के कई जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी..
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। रायपुर और रायगढ़ में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। तेज हवाएं चल रही है। गरियाबंद में भी देर रात से लगातार बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 24 घंटे में बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, कांकेर, महासमुंद, नारायणपुर, रायपुर और सुकमा में कई जगह भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
एहतियात के तौर पर बस्तर के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। कोरबाए साथ साथ रायपुर, गरियाबंद, रायगढ़ और दुर्ग में भी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। सरगुजा संभाग के सभी जिलों में भी कल स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।





