Chhattisgarhछत्तीसगढ

पहलगाम आतंकी हमले पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- इस तरह की घटना का बदला लेगा देश

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं का देश बदला लेगा. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से पहलगाम गए पर्यटकों के बारे में मुख्य सचिव, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली. साथ ही आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए.

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम में आतंकियों के हमले में मारे गए थे कारोबारी दिनेश मिरानिया, आज शव लाया जाएगा रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई दौरे पर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि इस तरह की घटनाओं पर देश ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे के बीच से वापस लौट गए हैं. उन्होंने लौटते ही एयरपोर्ट पर बैठक ली, इससे घटना को लेकर उनकी गंभीरता समझ आती है.

सर्वमंगला रेल ब्रिज के नीचे सड़क नही बनने से उड़ रही है भारी धूल,लोग हो रहे परेशान

सीएम साय ने सभी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया का भी दुखद निधन हुआ है। स्थानीय प्रशासन परिवार के संपर्क में है। शासन-प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026