ब्रेकिंग न्यूज – कोरबा कुसमुंडा / नदी में नहाने गया युवक बहा, खोजबीन जारी
ब्रेकिंग न्यूज – कुसमुंडा/ नदी में नहाने गया युवक बहा, खोजबीन जारी

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर अहिरन नदी में नहाने उतरे कुछ युवकों में से एक युवक के बह जाने की खबर से क्षेत्र ने हड़कंप मच गया है। प्राथमिक रूप से मिली आज मंगलवार की दोपहर SECL कुसमुंडा में कार्यरत डंफर ऑपरेटर निर्मल सिंह ठाकुर का युवा पुत्र निखिल सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ विकास नगर आई बी पी क्षेत्र के NTPC रेल्वे पुल के नीचे अहिरन नदी में नहाने गया हुआ था, पहले उसके कुछ दोस्त ऊंचाई से छलांग लगाकर नदी में नहाने लगे, उन्हें देख निखिल ने भी नदी में छलांग लगा दी, उसके दोस्त तैरकर नदी की दूसरी ओर निकल गए लेकिन निखिल कुछ देर पानी में रहने के बाद बाहर नहीं आ पाया। यह देख उसके दोस्तों ने इसकी सूचना निखिल के परिजनों और दोस्तों को दी। फिलहाल पुलिस के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग नदी किनारे पहुंचे हुए है। वहीं गोताखोर की टीम को भी बुलाया गया है। निखिल को ढूंढने प्रयास जारी है। आपको बता दें जिस स्थान पर ये लोग नहा रहे थे,वहां नदी काफी गहरा है और अनेकों बार यहां दुखद हादसे हो चुके है। यह खबर आगे अपडेट की जावेगी ।






