ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में विशेष गतिविधियों के साथ पुल पार्टी का आयोजन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देषन में दिनांक- 30 अप्रैल 2026 को विशेष गतिविधियों के साथ पुल पार्टी का आयोजन आनंदम रिसोर्ट अमरताल में किया गया। आनंदम रिसोर्ट में कक्षा- तीसरी से कक्षा-बारहवीं तक के विद्यार्थियों तथा संस्थागत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आनंदम रिसोर्ट, अमरताल में पूल पार्टी की व्यवस्था की गई थी। विद्यार्थियों को संस्था प्रांगण से शिक्षक-शिक्षिकाओं की देख-रेख में बस द्वारा विद्यालय से सकुषल आनंदम रिसोर्ट पहुँचाया गया। वहाँ विद्यार्थियों के लिए ट्रेजर हंट एवं विविध गतिविधियों की व्यवस्था की गई थी। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ट्रेजर हंट खेल में विद्यार्थियों को समूहवार बांटकर प्रतिभागी बनाया गया। प्रत्येक सूमह के प्रतिभागी विद्यार्थी एक-एक करके सवालों का जवाब ढंूढ़ते हुए खेल को पूरा किये। जिसमें रेड हाउस के विद्यार्थियों को विजयी स्थान प्राप्त हुआ, साथ ही पूल पार्टी के स्थान पर पहुँचकर विद्यार्थीगण उत्साह एवं आनंद से भर उठे तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं की देख-रेख में पूल पार्टी का आनंद लेने लगे। विद्यार्थियों ने संगीत की मधुर ध्वनि के साथ रैन डान्स एवं पूल पार्टी का आनंद लिया गया। पूल पार्टी के पष्चात् विद्यार्थियों के लिए स्वल्पाहार में फ्रूट चाट एवं जूस की व्यवस्था की गई थी, तत्पष्चात् विद्यार्थियों को शिक्षक शिक्षिकाओं की देख-रेख में सकुशल संस्था प्रांगण लाया गया तथा गर्मी की छुट्टियों की घोषणा के साथ उनके घर तक पहुँचाया गया। इस पुल पार्टी के आयोजन में लगभग 100 विद्यार्थी प्रतिभागी बनकर इन समस्त गतिविधियों में हिस्सा लिए। इस पुल पार्टी के आयोजन के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाॅफ एवं ग्रुप डी स्टाॅफ का विशेष योगदान रहा।






