विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, जवानों ने हवाई फायर कर निभाई परंपरा

रायपुर : विजयादशमी के अवसर पर राजधानी रायपुर की पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ विभागीय वाहनों की भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद परंपरा के अनुसार हवाई फायरिंग की गई।
कुसमुंडा में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोक कला की भव्य महफिल, गरिमा और स्वर्णा दिवाकर बिखेरेंगी सुरों का जादू
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जवान शामिल हुए। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन पुलिस विभाग की पुरानी परंपरा है, जो शक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों से त्योहार को शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।
शस्त्र पूजन के माध्यम से पुलिस विभाग ने जनसेवा, सुरक्षा और जिम्मेदारी के प्रति अपने संकल्प का संदेश दिया।





