स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने अलेक्जेंडर एम चेरियन को किया सम्मानित..

 

जगदलपुर inn24.. बस्तर जिले को टीबी मुक्त बनाने का अभियान संचालित किया जा रहा हैं। इस अभियान में एम जी चेरियन परिवार के योगदान के लिए अलेक्जेंडर एम चेरियन को व्यक्तिगत रूप से राज्य स्तर पर आयोजित निक्षय मित्र कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री मान. श्री टी एस सिंहदेव जी सर्किट हाउस रायपुर में सम्मानित किया। उल्लेखनीय हैं की कोविड कॉल में अद्वितीय सेवा के लिए राज्य और राष्ट्रीय सम्मान उन्हें मिल चुका हैं।टीबी मरीजों के लिए, चेरियन परिवार के छ:सदस्यो द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेकर आर्थिक एवम अतिरिक्त पोषण आहार, रेडक्रॉस सोसायटी को उपलब्ध कराया गया हैं। जिले में कई लोगो ने व्यक्तिगत रूप से टीबी मरीजों को गोद ले रहे हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेसी, स्वास्थ्य संचालक श्री जय प्रकाश मौर्य, छ . ग .राज्य क्षय रोग संचालक डॉक्टर सुभाष मिश्रा , राज्य क्षय नियंत्रक सह संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र गवई , बस्तर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर सी मैत्री , हरेंद्र पाणिग्रही उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *