Nagpur Factory Blast: नागपुर स्थित विस्फोटक निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट मामले में फरार चल रहे एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के अधिकारियों की तलाश तेज हो गई है। इसी सिलसिले में नागपुर पुलिस की विशेष टीम सोमवार को रायपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि, दोनों आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से गायब मिले। पुलिस के निशाने पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आलोक संपत सिंह चौधरी और उनके भाई संजय संपत सिंह चौधरी हैं। दोनों के खिलाफ नागपुर के कलमेश्वर थाने में फैक्ट्री विस्फोट मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है। जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी के लिए पहले ही स्थायी वारंट और लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक, नागपुर पुलिस ने रायपुर में देवेंद्र नगर स्थित उनके निवास और फाफाडीह क्षेत्र में स्थित कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय में दबिश दी, लेकिन दोनों आरोपी नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 1 मार्च 2026 को नागपुर के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी के डेटोनेटर निर्माण संयंत्र में हुए भीषण विस्फोट में 23 कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, साक्ष्य छिपाने सहित अन्य गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया था।
इसी बीच कंपनी एक अन्य अंतरराष्ट्रीय मामले को लेकर भी चर्चा में है। हाल ही में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने सूडान में हथियारों से जुड़े कथित लेन-देन के आरोपों के आधार पर एसबीएल एनर्जी लिमिटेड और उसके सीईओ पर प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप है कि कंपनी के माध्यम से विस्फोटक सामग्री की अवैध आपूर्ति की गई थी। हालांकि, इन आरोपों की जांच संबंधित एजेंसियों के स्तर पर जारी है। रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि नागपुर पुलिस की टीम न्यायालय से जारी स्थायी वारंट की तामील के लिए शहर आई थी। फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और उनके संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest.
Areas of Expertise
• India and Chhattisgarh politics and governance
• State and regional affairs (Chhattisgarh)
• Public administration
• Investigative reporting
Editorial Responsibility
Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy.
📧 Contact: manni200390@gmail.com
Profile Last Updated: 20 January 2026
अब 18 नवम्बर को सजेगी काव्य महफिल, कोरबा में देशभर के नामचीन कवि बिखेरेंगे हास्य और श्रृंगार के रंग..
13.11.2026
कोरबा में सीएसईबी कर्मी की ग्रेच्युटी व बोनस के 56 हजार रुपये हड़पने वाला लाइन परिचालक गिरफ्तार
13.11.2026
कोरबा – World Diabetes Day Special: डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच
13.11.2026
परमश्रद्धेय पं. गोपाल कृष्ण महाराज के मुखारविंद से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधारा
13.11.2026
छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 34 और निलंबित, अब तक 141 पर गिरी गाज