
इंटक व कई अन्य यूनियन से 370 सदस्यों ने ली बीएमएस की सदस्यता

कोरबा भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ कुसमुंडा के रीति नीति से प्रभावित होकर इंटक यूनियन व अन्य संगठन से 370 सदस्य सम्मिलित हुए, जिसमें प्रमुख रूप से सोनू पटेल, धीरेन्द्र पटेळ, सूर्यनारायण पाल व अन्य उपस्थित थे।संपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सुजीत सिंह (महामंत्री ABKMS) हिरन चंद्रा, रंजय सिंह, टिकेश्वर राठौर उपस्थित थे। मंच संचालन अमिया मिश्रा के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट व क्षेत्रीय कमेटी का विशेष योगदान रहा,कार्यक्रम के दौरान सुजीत सिंह जी के द्वारा सैकड़ों मजदूरों को संबोधित करते हुए बीएमएस श्रम संघ में नए सदस्यों का स्वागत किया गया तथा संघ द्वारा दिनांक 15/05/2026 से लोकल मुद्दे पर आधारित चरणबद्ध आंदोलन में कुसमुंडा के सभी कर्मचारियों को शामिल होने का आह्वान किया तथा केंद्रीय समिति का सहयोग उक्त आंदोलन में रहेगा ऐसा आश्वासन दिया गया।






