Chhattisgarh

पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा के निरीक्षण का असर, बांकीमोंगरा स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टरों की लगाई गई ड्यूटी, CMHO ने जारी किया आदेश

राजू सैनी

पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा के निरीक्षण का असर, बांकीमोंगरा स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टरों की लगाई गई ड्यूटी, CMHO ने जारी किया आदेश

Jas

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा द्वारा वार्ड क्रमांक 03 स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोंगरा में किए गए औचक निरीक्षण का असर अब दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी एवं अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जिला कोरबा ने दो चिकित्सकों की सेवाएं निर्धारित दिवसों में उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं।

दरअसल, विगत दिनों पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने अपने पार्षदों, पीआईसी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य केंद्र मोंगरा का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों की कमी सहित विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से उठाया।

 

निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं को लेकर अध्यक्ष श्रीमती झा ने CMHO डॉ. सूर्य नारायण केशरी से दूरभाष पर चर्चा कर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी, रात्रिकालीन शिफ्ट में स्टाफ की व्यवस्था, वार्ड बॉय एवं सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। उन्होंने क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही थी।

 

*CMHO ने जारी किया लिखित आदेश, दो चिकित्सकों की निर्धारित दिवसों में रहेगी सेवाएं!*

 

पालिका अध्यक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला कोरबा की ओर से 22 नवंबर 2026 को आदेश क्रमांक 907 जारी किया गया है। आदेश में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांकीमोंगरा ( मोंगरा )में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दो चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

 

जारी आदेश के अनुसार डॉ. जॉन कुजूर, चिकित्सा अधिकारी UAAM कटघोरा को प्रत्येक माह के मंगलवार एवं 24 तारीख को तथा डॉ. अनिल कुमार क्षत्री, चिकित्सा अधिकारी UAAM कृष्णानगर को प्रत्येक माह के शुक्रवार एवं 09 तारीख को UPHC बांकीमोंगरा ( मोंगरा ) में उपस्थित रहकर चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आगामी आदेश तक संबंधित चिकित्सक निर्धारित दिवसों में बांकीमोंगरा स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं देंगे।

 

*स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पालिका अध्यक्ष की पहल की चर्चा?*

 

दो चिकित्सकों की सेवाएं निर्धारित होने से बांकीमोंगरा क्षेत्र के मरीजों एवं स्थानीय नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर उठ रही समस्याओं के बीच CMHO का यह आदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

हालांकि, स्वास्थ्य केंद्र में रात्रिकालीन स्टाफ, वार्ड बॉय एवं सुरक्षा गार्ड जैसी अन्य समस्याओं का समाधान होना अभी बाकी है। ऐसे में अब स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि स्वास्थ्य विभाग इन समस्याओं पर भी शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।

 

जनहित से जुड़े स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे को लेकर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा की पहल के बाद जारी हुआ यह आदेश क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026