Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के संकेत, कई इलाकों में गिरेगा पारा; 4 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर कमजोर पड़ने के साथ ही बारिश का दौर लगभग खत्म हो गया है। इसके बाद अब प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सरगुजा संभाग सहित आसपास के इलाकों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

दंतैल का पलटवार: खदेड़ने गए ग्रामीणों के ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर झकझोरा, बाल-बाल बची जान

रायपुर में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में 24 नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इन जिलों में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

23 नवंबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 16.6 से 20.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गरियाबंद 20.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं रायपुर में 20.4, बालोद और बलरामपुर में 20.1, बिलासपुर में 20, कोरबा में 19.8 और राजनांदगांव व सूरजपुर में 19.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा कबीरधाम में 19.3, पेमेतरा में 19, मुंगेली में 18.6 और दुर्ग में 18.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सक्ती और सरगुजा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 17.8 डिग्री रहा। वहीं बस्तर में सबसे कम 16.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

कोरबा के MJM हॉस्पिटल को मिली राष्ट्रीय पहचान, NABH मान्यता के साथ गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा के नए मानक की ओर बढ़ा कदम

फिलहाल सक्रिय नहीं है कोई मौसम प्रणाली

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026