Chhattisgarh

कार्तिक पूर्णिमा पर कुसमुंडा के अहिरन तट पर आस्था का जनसैलाब, देव दीपावली पर हजारों दीपों से जगमगाया घाट

सतपाल सिंह

कार्तिक पूर्णिमा पर कुसमुंडा के अहिरन तट पर आस्था का जनसैलाब, देव दीपावली पर हजारों दीपों से जगमगाया घाट

कुसमुंडा (कोरबा)। पावन कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के शुभ अवसर पर कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर (आईबीपी प्लांट के नीचे) स्थित अहिरन नदी तट पर भव्य दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। सनातन संस्कृति और लोक आस्था के इस महापर्व में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

ब्रह्म मुहूर्त में पावन स्नान और शिव आराधना

महोत्सव का शुभारंभ आज दिनांक 24 दिसंबर 2026 को तड़के 4:00 बजे ब्रह्म मुहूर्त की पावन बेला में हुआ। कार्तिक स्नान के विशेष महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं ने कड़कड़ाती ठंड के बावजूद अहिरन नदी की निर्मल धारा में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा नदी तट पर पवित्र मिट्टी से भगवान भोलेनाथ के पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया था। स्नान के पश्चात भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक व विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

हजारों दीपों की रोशनी से अलौकिक हुआ नदी तट

सूर्योदय की पहली किरण फूटने से पूर्व ही अहिरन नदी का घाट मिट्टी के हजारों दीपों की जगमगाहट से रोशन हो उठा। श्रद्धालुओं द्वारा किए गए सामूहिक दीपदान से नदी तट पर काशी के घाटों जैसा अलौकिक और नयनाभिराम दृश्य निर्मित हो गया। जल की लहरों पर तैरते और घाट की सीढ़ियों पर सजे टिमटिमाते दीयों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

शंखनाद, भजन-कीर्तन और भव्य महाआरती

दीपदान के पश्चात नदी तट पर भव्य सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान शंखनाद, घंटियों की ध्वनि और सुमधुर भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा परिसर शिवमय और भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए।

उमड़ा जनसैलाब, प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन

इस धार्मिक आयोजन में विकास नगर, कुसमुंडा सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने अपनी सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए और धर्मलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद (भोग) वितरित किया गया, जिसे ग्रहण कर भक्तगण अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किए।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026