कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट पहुंचे भूपेश बघेल, खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, हटकेश्वर महादेव के किए दर्शन

रायपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार सुबह रायपुर के महादेव घाट पहुंचे। यहां उन्होंने खारुन नदी में पवित्र स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी भूपेश बघेल ने गुलाटी मारकर नदी में छलांग लगाई। स्नान के बाद उन्होंने हटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के संकेत, कई इलाकों में गिरेगा पारा; 4 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान
दरअसल, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव घाट में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में लोग खारुन नदी में पवित्र स्नान करने पहुंचे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नदी में स्नान और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है।
इसी परंपरा के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सुबह महादेव घाट पहुंचे। उनके आगमन पर घाट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। नदी में स्नान के बाद उन्होंने दीपदान किया और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद हटकेश्वर महादेव को जल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की।
दंतैल का पलटवार: खदेड़ने गए ग्रामीणों के ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर झकझोरा, बाल-बाल बची जान
बता दें कि महादेव घाट रायपुर का प्रमुख धार्मिक स्थल है। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस अवसर पर महादेव घाट में तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का भी आयोजन किया जा रहा है।





