खेल

IND vs AFG U19 WC Semi-Final: भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला शाम नहीं दिन में होगा, जानिए शुरू होने का समय

U19 WC 2026 सेमीफाइनल: भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें मैच की तारीख, समय और स्थल

  • सेमीफाइनल मैच: भारत vs अफगानिस्तान, 4 फरवरी, हरारे स्पोर्ट्स स्टेडियम

  • समय: दोपहर 1 बजे से शुरू, टॉस आधा घंटा पहले

  • टीम फॉर्म: भारत ने पिछले 5 में 4 मैच जीते, वैभव सूर्यवंशी और कुंडू पर नजरें

IND vs AFG U19 WC Semi-Final: भारत और अफगानिस्तान की युवा टीमें आमने सामने आने वाली हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अब सेमीफाइनल की बारी है और इसके बाद फाइनल होगा। भारतीय टीम लगातार अपने सारे मैच जीतकर यहां तक पहुंची है। अब एक और मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, इसके बाद खिताब महज एक कदम की दूरी पर रह जाएगा। सेमीफाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा, ये जान लीजिए। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि मैच कितने बजे शुरू होगा, ताकि कहीं आपका मुकाबला छूट ना जाए।

Raipur News – CM साय ने किया प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का भव्य शुभारंभ

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा अंडर 19 ​वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत की युवा टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल तक का अपना सफर तय कर लिया है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें आखिरी चार में पहुंची हैं। ग्रुप के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मैच है, वहीं भारतीय टीम अफगानिस्तान से भिड़ेगी। यानी अभी चार टीमें खिताब जीतने की दावेदार हैं। लेकिन बुधवार शाम को केवल दो ही दावेदार बचेंगे, जो खिताब जीत सकते हैं। बाकी दो टीमें बाहर हो जाएंगी।

दोपहर एक बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान सेमीफाइनल मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच ये मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 फरवरी यानी बुधवार को खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे से शुरू होगा। इससे करीब आधा घंटा पहले टॉस होगा। ये वनडे विश्व कप है, इसलिए पूरे 50 ओवर का मैच होगा। यानी अगर पूरे 100 तक तक खेल चला तो करीब आठ से नौ बजे तक ये खत्म हो जाएगा। भारतीय टीम लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यहां तक पहुंची है, उम्मीद है कि ये कारवां आगे भी जारी रहेगा।

पिछले पांच में से चार मैच जीत चुकी है भारतीय युवा टीम

भारत और अफगानिस्तान के बीच अगर पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो भारत ने इसमें से चार मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच अफगानिस्तान की टीम जीतने में कामयाब रही है। साल 2019 में आखिरी बार अफगानिस्तान की युवा टीम यानी अंडर 19 टीम ने भारतीय टीम को हराया था। उसके बाद से लगातार चार मैच भारत जीत चुका है। भारत और अफगानिस्तान के अंडर 19 टीमों के बीच आखिरी मैच जनवरी 2024 में खेला गया था, तब भारत ने विरोधी टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। यानी करीब एक साल बाद फिर से दोनों टीमें आमने सामने होने जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ में बस हादसा: ट्रक से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, 15 घायल, 1 की मौत

वैभव सूर्यवंशी पर फिर से होगी सभी की नजर

टीम इंडिया की नजर एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जो आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा अभिज्ञान कुंडू पर भी नजरें रहेंगी, जो लगातार अच्छा खेल दिखा कर प्रभावित कर रहे हैं। कप्तान आयुष का बल्ला अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है, वे सेमीफाइनल में क्या करते हैं, ये भी देखना दिलचस्प होगा। वहीं भारत की गेंदबाजी में हेनिल पटेल और खिलान पटेल विरोधी टीम को कितनी जल्दी आउट करने में कामयाब होते हैं, वो काफी मजेदार होगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026