ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Husband Wife Dispute: पत्नी से विवाद के बाद हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक, इलाके में मचा हड़कंप

Husband Wife Dispute: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शनिवार को पत्नी से विवाद के बाद नशे में पति हाईवोल्टेज बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 150 फीट की ऊंचाई पर करीब 2 घंटों तक बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक का नाम संतोष कोर्राम है। वह नशे का आदी है। करीब दो साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने अपनी साली से दूसरी शादी कर ली। संतोष मजदूरी करता है। समझाइश के बाद उसने दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाने की बात कही। घटना कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

इंसानियत शर्मसार! नेपाल में बाढ़ से बहकर आए शव से सोने की बालियां चुराईं, बाल पकड़कर खींचा; VIDEO वायरल

जानकारी के मुताबिक डोंगरीपारा निवासी संतोष कोर्राम का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकला और पास ही स्थित हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार मनोज रावटे के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संतोष कोर्राम टावर पर काफी ऊंचाई पर था, इसलिए टीम ने बिना जल्दबाजी के उससे बातचीत शुरू की। अधिकारियों ने उसे शांत रहने और सुरक्षित नीचे आने के लिए समझाया।

CG Forest Guard Recruitment: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

मौके पर मौजूद लोगों ने भी संतोष कोर्राम से बातचीत कर किसी तरह का गलत कदम नहीं उठाने की अपील की। काफी देर तक समझाने के बाद संतोष कोर्राम नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। पुलिस और राजस्व टीम की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। संतोष कोर्राम के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस, प्रशासन और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने संतोष कोर्राम को भविष्य में इस तरह का कदम नहीं उठाने और विवाद होने पर बातचीत से समस्या का समाधान करने की समझाइश दी। तहसीलदार मनोज रावटे ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद संतोष कोर्राम टावर पर चढ़ गया था। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने समझाइश देकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026