Chhattisgarh News: गड्ढे में गिरा हाथी का नन्हा शावक, वन विभाग ने झुंड को खदेड़कर किया रेस्क्यू

सरगुजा। जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों के झुंड के साथ घूम रहा एक नन्हा शावक गड्ढे में गिर गया। शावक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वन विभाग की टीम को करीब 3 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार टीम ने सफलतापूर्वक शावक का रेस्क्यू कर उसे वापस हाथियों के झुंड से मिला दिया। पूरी रेस्क्यू कार्रवाई ड्रोन कैमरे में कैद हुई है।
CG Crime News: सनकी युवक की खूनी करतूत, मां के बाद बुजुर्ग पड़ोसन पर धारदार हथियार से हमला
झुंड को हटाने के बाद शुरू किया गया रेस्क्यू
जानकारी के मुताबिक, उदयपुर वन क्षेत्र में हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा था। इसी दौरान झुंड में शामिल नन्हा शावक अचानक गड्ढे में गिर गया। शावक के आसपास हाथियों का पूरा झुंड मौजूद था, जिससे उसे बाहर निकालना वन विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण बन गया।
रेस्क्यू के दौरान हाथियों के झुंड की मौजूदगी को देखते हुए टीम ने पहले उन्हें सुरक्षित दूरी पर हटाया। इसके बाद सावधानीपूर्वक बचाव अभियान शुरू किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों को इस दौरान काफी सतर्कता बरतनी पड़ी।
3 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकला शावक
वन विभाग की टीम ने करीब 3 घंटे तक लगातार प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद नन्हे शावक को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे उसके हाथियों के झुंड के पास पहुंचाकर दोबारा मिला दिया गया।
परिसीमन पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 45 नए विधायक और 6 सांसद
शावक के सुरक्षित रेस्क्यू और झुंड से दोबारा मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। पूरी कार्रवाई ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें रेस्क्यू अभियान का घटनाक्रम देखा जा सकता है।





