*किसान कांग्रेस नेता साधेश्वर गबेल ने नवपदस्थ कलेक्टर को गेहूं की बाली भेंटकर किया अभिनंदन*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती:: किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन से बीते दिनों सौजन्य भेंट किया। इस अवसर पर किसान नेता साधेश्वर ने नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जैन को गेहूं की बाली से बने गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर किसान नेता साधेश्वर गबेल ने नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन से निवेदन किया कि अंचल में खाद विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में यूरिया डीएपी के भंडारण के बावजूद वो ऊंचे दामों पर बिक्री कर रहे हैं जो कि जनता के साथ अन्याय है।
किसान नेता बालेश्वर ने नवपदस्थ कलेक्टर को अवगत कराया कि खाद विक्रेता यूरिया 600 रू प्रति बोरी तो डीएपी 2000 रू बेच रहे हैं। इस पर लगाम लगाने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर किसान नेता की बात को नवपदस्थ कलेक्टर ने ध्यान से सुना और इस पर संज्ञान लेने की बात कही। विदित हो कि साधेश्वर गबेल सक्ती जिले के बड़े राजस्व ग्राम जांजग के निवासी हैं। जिनकी जिले में किसान नेता के रूप में विशिष्ट पहचान है। इतना ही नहीं साधेश्वर कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के विश्वासपात्र व करीबी नेताओं में माने जाते हैं।






