Chhattisgarhछत्तीसगढ

प्रभारी सचिव किरण कौशल ने धान खरीदी केंद्र बस्ती बाराद्वार का किया निरीक्षण

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

धान खरीदी की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सक्ती जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के सुचारू, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन को लेकर प्रभारी सचिव किरण कौशल एवं कलेक्टर जयश्री जैन ने धान खरीदी केंद्र बस्ती बाराद्वार का निरीक्षण कर उपार्जन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में धान खरीदी की प्रगति, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए केंद्र परिसर की साफ-सफाई, किसानों के बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था, धान के सुरक्षित रखरखाव तथा खरीदी प्रक्रिया से संबंधित अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात प्रभारी सचिव ने केंद्र प्रभारियों से अब तक हुई धान खरीदी, पंजीकृत किसानों, जारी टोकन तथा धान विक्रय कर चुके किसानों की संख्या एवं शेष किसानों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि टोकन के अनुसार किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान खरीदी की जाए तथा प्रत्येक किसान को समय पर धान विक्रय का अवसर मिले। उन्होंने धान की गुणवत्ता एवं नमी परीक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप करने, पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता बनाए रखने, तौल व्यवस्था को दुरुस्त रखने, धान का सुरक्षित भंडारण करने तथा समय पर उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। इस कार्य में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों तथा किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, धान खरीदी केंद्रों की नियमित निगरानी करने तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में धान खरीदी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ में पटवारी समेत 5 पदों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, कंप्यूटर योग्यता को लेकर सरकार ने किया स्थिति साफ

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम कावेरी मरकाम, जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी, मार्कफेड अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026