BALCO NEWS

बालको ने भटगांव में कराया सामुदायिक भवन का निर्माण, 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सुविधा

कोरबा : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी सामुदायिक विकास पहल ‘प्रोजेक्ट निर्माण’ के तहत भटगांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। स्थानीय समुदाय को समर्पित इस भवन से 1,800 से अधिक लोगों को सामाजिक आयोजनों, बैठकों और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के लिए साझा स्थान उपलब्ध होगा। लोकार्पण समारोह में बालको की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अंजलि पवार और चुईया पंचायत की सरपंच पूजा कुमारी राठिया उपस्थित रहीं। यह पहल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई है।

इस अवसर पर भटगांव के स्थानीय निवासी श्यामलाल ने कहा कि पहले उपयुक्त स्थान नहीं होने के कारण सामुदायिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम करने में कठिनाई होती थी। नए भवन से ग्रामीणों को एक साझा स्थान मिलेगा, जहां वे महत्वपूर्ण अवसरों पर एकत्र हो सकेंगे, बैठकें कर सकेंगे और समुदाय के हित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। बालको का ‘प्रोजेक्ट निर्माण’ आसपास के गांवों में आवश्यक सामुदायिक आधारभूत सुविधाओं के विकास, सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदायों के कल्याण के लिए काम करता है। भटगांव में सामुदायिक भवन का निर्माण इसी पहल का हिस्सा है।

कंपनी के अनुसार, यह भवन लंबे समय तक ग्रामीणों के उपयोग में आएगा और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक होगा। बालको ने सामुदायिक कल्याण और आधारभूत संरचना विकास के तहत वित्तवर्ष 2026 में 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच और 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया है। कंपनी का कहना है कि इन पहलों के माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक आधारभूत संरचना और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करते हुए क्षेत्र के विकास में योगदान दिया जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026