ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : अब गर्मी नहीं बनेगी बाधा! AC हेलमेट पहनकर ड्यूटी करेंगे इस शहर के ट्रैफिक जवान

रायपुर : ट्रैफिक जवानों को प्रतिदिन कई घंटे खुले आसमान के नीचे खड़े रहकर यातायात नियंत्रित करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में जवानों को एसी वाले हेलमेट देने की तैयारी चल रही है। रायपुर में शनिवार को उसका ट्रायल शुरू किया गया। यह तकनीक न केवल उनकी कार्यक्षमता बढ़ा सकती है, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। यदि ट्रायल सफल रहता है तो भविष्य में अधिक संख्या में ट्रैफिक जवानों को ऐसे हेलमेट उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

Chhattisgarh Weather: मानसून की दस्तक के बावजूद छत्तीसगढ़ में सूखा संकट, जून बना सबसे कम बारिश वाला महीना; जानें आज का मौसम अपडेट

पुलिस विभाग का मानना है कि, बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराने से जवानों की कार्यकुशलता और मनोबल दोनों में वृद्धि होगी। मनोबल दोनों में वृद्धि होगी। विवेक शुक्ला, एडीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि एक कंपनी द्वारा कुछ एसी हेलमेट ट्रायल के लिए उपलब्ध कराए हैं। भीषण गर्मी में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक जवानों को राहत देने के उद्देश्य से इनका परीक्षण किया जा रहा है।

Indian Railways: ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते समय हुई गलती, घबराएं नहीं! जानें सुधार का आसान तरीका

हेलमेट के ऊपरी हिस्से में एक छोटा बैटरी संचालित फैन और एयर-डक्ट सिस्टम लगा होता है। पीछे कमर या बेल्ट पर बैटरी पैक लगाया जाता है, जो फैन बाहर की हवा को खींचकर फिल्टर करता है और चेहरे व सिर की ओर भेजता है। कुछ मॉडलों में कूलिंग मॉड्यूल भी होता है, जो हवा का तापमान कुछ डिग्री कम कर देता है। एक बार चार्ज होने पर यह सामान्यतः 6 से 8 घंटे तक काम करता है। कंपनियों के दावों और पुलिस ट्रायल रिपोर्टो के अनुसार यह सिर के आसपास के तापमान को लगभग 8 से 15 डिग्री सेल्सियस तक कम महसूस करा सकता है, जिससे हीट स्ट्रेस और लू का खतरा घटता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026