NATIONALअपराधभारत

Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर चली गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

Guru Randhawa Gym Firing: बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा के जिम में फायरिंग की खबर है. बीती रात हुई जिम में फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ली है. फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग का दावा किया है. सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने लिखा, सलमान से नजदीकियां बढ़ा रहा था, इसलिए गुरू रंधावा के जिम में फायरिंग करवाई है. उसने पोस्ट में लिखा, राम राम सभी भाइयों को, जो आज ये 24 HS FITNESS DELHI (GURU RANDHAWA) की जिम पर फायरिंग हुई है, वो मैंने ANIL PANDIT USA और LAWRENCE BISHNOI GROUP ने की है.

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में रेलवे समपार फाटक सुरक्षा नियमों के पालन हेतु दिलाई गई शपथ

Latest and Breaking News on NDTV

गुरु रंधावा के जिम में फायरिंग कराने का दावा करने वाले शख्स ने आगे लिखा,  ये एक्टर सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीब हो रहा था, इसको हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो, ये हमारा दुश्मन है, लेकिन इसको समझ नहीं आई और जितने भी हमारे दुश्मन हैं वो किसी भी कोने में छुप जाएं, जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी, वेट एंड वॉच!

CG Weather News: मानसून आने से पहले मौसम विभाग का अलर्ट… प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, 60 KMPH तक चलेंगी तेज हवाएं

गुरु रंधावा की दिल्ली से स्थित जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग के जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट के आखिर शहीदों को सलाम किया और फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, टाइसन बिश्नोई, शुभम लोंकर, हरमन संधू, अंकित सेरसा का लिया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026