ChhattisgarhNATIONALछत्तीसगढभारत
दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपक बैज की अगुवाई में उठी ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ता दिल्ली में एकजुट हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ का नारा बुलंद किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस दौरान ‘गद्दार ज्ञानेश इस्तीफा दो’ के नारे लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के जरिए संविधान तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और विरोध प्रदर्शन किया।





