NATIONALअपराधभारत

Twisha Sharma Case Update: ‘मेरी मां ने कहा था ट्विशा दिख नहीं रही’, समर्थ ने पुलिस को बताया उन आखिरी लम्हों में क्या हुआ था

Twisha Sharma Case Update: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब जांच का फोकस सीधे उस आखिरी दिन पर आ टिका है, जब ट्विशा की मौत हुई. आरोपी पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है और जांच एजेंसियां अब उसके उसी बयान की हर दबी हुई परतें खंगाल रही हैं. ट्विशा शर्मा की हत्‍या नहीं हुई, उसने आत्‍महत्‍या की, अब तक की जांच में पुलिस यही मानकर चल रही है. हालांकि, ट्विशा की मौत से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और इस केस की एफआईआर कई सवाल खड़े कर रही है. समर्थ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 12 मई की शाम से लेकर रात तक क्या कुछ हुआ.

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

PM Modi Bengaluru Route Security Breach: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक! बेंगलुरु में विस्फोटक मिलने पर 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

12 मई की शाम: पार्लर से घर तक

समर्थ के मुताबिक, 12 मई की शाम करीब 6 बजे ट्विशा शर्मा पार्लर से घर वापस लौटी. इस बात की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी सामने आई है. उसने पुलिस को बताया कि घर पहुंचने के बाद करीब 6:30 बजे से 7:30 बजे तक दोनों ने घर के सामने स्थित पार्क में वॉक भी किया

डिनर, बातचीत और टीवी

समर्थ के बयान के अनुसार, वॉक के बाद दोनों घर लौटे और साथ में खाना खाया. इसके बाद कुछ देर घर के बाहर बैठे और फिर रात करीब 8:30 बजे कमरे में जाकर टीवी देखने लगे. ये वह समय है जिसे पुलिस अब जांच के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मान रही है, क्योंकि समर्थ के मुताबिक इस दौरान सब कुछ सामान्य था.

आखिरी बातचीत और नीचे जाना

समर्थ ने पुलिस को बताया कि करीब आधे घंटे बाद यानी रात करीब 9 बजे के आसपास ट्विशा नीचे वाले कमरे में चली गई. उसका दावा है कि उस समय ट्विशा अपने माता‑पिता से फोन पर बात कर रही थी. वहीं, समर्थ ने कहा कि वह थकान की वजह से कमरे में ही सो गया. बस यहीं से घटनाक्रम रहस्यमय हो जाता है, क्योंकि इसके बाद कुछ ही समय में ट्विशा की मौत हो जाती है.

फोन कॉल्स से बढ़ा शक

समर्थ के मुताबिक, थोड़ी देर बाद उसकी मां गिरिबाला सिंह का फोन आया और उन्होंने बताया कि ट्विशा दिखाई नहीं दे रही और कॉल भी रिसीव नहीं कर रही है. इसी बीच, समर्थ के अनुसार, ट्विशा की मां का भी फोन आया, जिन्होंने कहा कि ट्विशा परेशान लग रही थी और रो रही थी, इसलिए जाकर उसे देख लें. समर्थ ने अपनी मां से कहा कि ट्विशा शायद छत पर गई होगी, वहां जाकर देख लें.

छत पर क्या मिला?

समर्थ के बयान के अनुसार, जब गिरिबाला सिंह छत पर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि ट्विशा एक्सरसाइज में इस्तेमाल होने वाली इलास्टिक बेल्ट से फांसी पर लटकी हुई थी. शोर सुनकर समर्थ भी वहां पहुंच गया. उसने दावा किया कि उसने ट्विशा को नीचे से सहारा देकर ऊपर उठाया, जबकि उसकी मां पास रखे पलंग पर चढ़कर फंदा ढीला करने की कोशिश कर रही थीं. काफी प्रयास के बाद फंदा हटाया गया और ट्विशा को पलंग पर लिटाया गया.

Train Blast: ट्रेन हादसे से दहला इलाका! रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट में 24 की जान गई, कई घायल

बचाने की कोशिश और अस्पताल ले जाना

समर्थ ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने पास में रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाया, उसने ट्विशा को सीपीआर देने की बात भी कही, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद तीन लोगों की मदद से ट्विशा को नीचे लाया गया और कार से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026