Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

फरसगांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र में गट्टीपलना मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार सभी लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

छत्तीसगढ़ में छात्र के साथ बर्बरता! चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज

हादसे में सेना के जवान की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले जवान की पहचान सुंदरलाल नेताम के रूप में हुई है। वह ग्राम पल्ली के निवासी थे और भारतीय सेना में पदस्थ थे। वहीं, दुर्घटना में घायल दूसरे सेना के जवान मनीष नेताम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में घायल अन्य लोगों की पहचान नंदलाल नेताम, दिनेश नेताम, सुनेश मरकाम, तेजलाल नेताम और परदेशी कोर्राम के रूप में हुई है। घायलों में कुछ लोग आलोर और कुछ पल्ली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

कार्यक्रम देखने जा रहे थे सभी लोग

बताया जा रहा है कि बोलेरो में कुल सात लोग सवार थे। सभी पांडेआठगांव में आयोजित एक कार्यक्रम देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गट्टीपलना मोड़ के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में सेना के जवान सुंदरलाल नेताम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी छह लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया, दो जिला अस्पताल रेफर

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद फरसगांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन का खतरा! छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बदलेगा मौसम, जानें ताजा अपडेट

सेना के जवान सुंदरलाल नेताम की असामयिक मौत से उनके गांव और परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, घायलों के परिजन उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026