
Manipur Violence Case: मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। जहां बीती रात हिंसक प्रदर्शन हुए। ये प्रदर्शन नागा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद होने के बाद हुए। मणिपुर पुलिस ने इंफाल में जैसे ही लोगों को 6 शव बरामद होने की जानकारी दी। लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
दागने पड़े आंसू गैस के गोले
स्थानीय लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। बैरिकेड्स गिरा दिए। पुलिस को भीड़ पर काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।
14 कुकियों को रिहा किया गया
13 मई को आर्म्ड ग्रुप्स ने 20 लोगों को बंधक बना लिया था। जिनमें 14 कुकी और 6 नागा समुदाय के लोग शामिल थे। एक दिन पहले इनमें से 14 कुकियों को रिहा कर दिया गया था।
सेनापति जिले से बरामद हुए थे 6 शव
लेकिन कल दोपहर में बंधक बनाए गए नागा समुदाय के 6 लोगों के शव सेनापति जिले से बरामद हुए। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और देर रात तक अस्पताल के बाहर सुरक्षाकर्मियों के साथ जोर आजमाइश चलती रही।
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में रेलवे समपार फाटक सुरक्षा नियमों के पालन हेतु दिलाई गई शपथ
सुलह का माहौल बनाने के बावजूद हुई घटना
मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्हें 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जो लापता नगा पुरुष के बताए जाते हैं। इन लोगों को कांगपोकपी जिले में सशस्त्र समूहों द्वारा बंधक बनाकर रखा गया था। एनपीपी अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना इसलिए और भी दर्दनाक है क्योंकि यूनाइटेड नगा काउंसिल (UNC) द्वारा संवाद व सुलह का माहौल बनाने के प्रयासों के बावजूद यह घटना हुई।





