BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहुंचे रायपुर, सीएम हाउस घेराव में होंगे शामिल

प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से भाजयुमों कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। वहीं अब भाजयुमो के इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी रायपुर पहुंच चुके हैं। BJYM प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी सूर्या का स्वागत किया। बता दें कि BJYM आज सीएम हाउस का घेराव करेगी।