भिलाई के Physics Wallah कोचिंग सेंटर में लगी आग, क्लास में मौजूद थे छात्र; कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित Physics Wallah (PW) कोचिंग सेंटर में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित कोचिंग सेंटर की है। जिस समय आग लगी, उस दौरान छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। हालांकि सेंटर प्रबंधन की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
फ्लाईदुबई कांड में बड़ा खुलासा! ओमानी को-पायलट ने बंद किए थे इंजन, तेल अवीव में क्रैश की थी साजिश?
वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कोचिंग सेंटर में आग वाटर कूलर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगते ही सेंटर में मौजूद कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया। कर्मचारियों की तत्परता से आग को दूसरे हिस्सों तक फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।
सेंटर हेड ने बताई घटना की वजह
सेंटर हेड तापस चौधरी के अनुसार, वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। घटना का समय रहते पता चल गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने बिना देरी किए फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझा दी। इस वजह से स्थिति गंभीर होने से बच गई।
घटना के वक्त कोचिंग सेंटर में विद्यार्थी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। आग पर तत्काल नियंत्रण पा लिए जाने के बाद छात्रों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
हर महीने दी जाती है फायर सेफ्टी ट्रेनिंग
सेंटर प्रबंधन के अनुसार, कोचिंग संस्थान में कर्मचारियों को फायर सेफ्टी को लेकर नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। सेंटर हेड ने बताया कि कर्मचारियों को हर महीने आग से बचाव और आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसी प्रशिक्षण का फायदा आग लगने के दौरान मिला और कर्मचारियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया।
CG News: गड़ा धन निकालने नदी किनारे चल रही थी तंत्र क्रिया, ग्रामीणों के पहुंचते ही मची अफरा-तफरी
घटना ने एक बार फिर कोचिंग सेंटर और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में फायर सेफ्टी इंतजामों की अहमियत को सामने ला दिया है। ऐसे परिसरों में जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहते हैं, वहां अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और कर्मचारियों की नियमित ट्रेनिंग बेहद जरूरी है।
फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह वाटर कूलर में हुआ शॉर्ट सर्किट बताई गई है। घटना में किसी छात्र या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।





