ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, 65 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र ने 3 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बलरामपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

Mouni Roy के सपनों के आशियाने की झलक, शानदार इंटीरियर ने खींचा सबका ध्यान; खिड़की से फराह खान को नजर आया Shah Rukh Khan का ‘मन्नत’

देश के कई हिस्सों में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भारत के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण का असर मध्य और पूर्वी भारत के मौसम पर पड़ रहा है। इसके चलते छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

Bastar Fighters Recruitment: 4600 आरक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, इन उम्मीदवारों को मिलेंगे 20 बोनस अंक

पेड़ और बिजली के खंभों से रहें दूर

तेज आंधी के दौरान कमजोर पेड़ और उनकी शाखाएं टूटकर गिर सकती हैं। वहीं बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और अस्थायी ढांचों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम खराब होने पर लोगों को खुले मैदान, बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026