Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News: रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ SDM कार्यालय का बाबू, डायवर्सन के काम के लिए मांगी थी रकम

धमतरी: जिले के कुरुद स्थित एसडीएम कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाबू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कार्यालय में पदस्थ बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद एसडीएम कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भिलाई के Physics Wallah कोचिंग सेंटर में लगी आग, क्लास में मौजूद थे छात्र; कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

जानकारी के अनुसार, एक जमीन कारोबारी की जमीन के डायवर्सन से संबंधित फाइल कुरुद एसडीएम कार्यालय में लंबित थी। आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने और डायवर्सन की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी ने कारोबारी से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

इसके बाद जमीन कारोबारी ने मामले की शिकायत ACB से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर बाबू के पास भेजा गया।

जैसे ही पुनेश्वर सूर्यवंशी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, वहां पहले से मौजूद ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है।

फ्लाईदुबई कांड में बड़ा खुलासा! ओमानी को-पायलट ने बंद किए थे इंजन, तेल अवीव में क्रैश की थी साजिश?

कार्रवाई के बाद ACB की टीम ने एसडीएम कार्यालय में रिश्वत प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। आरोपी बाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई ACB की जांच और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026