सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 16 साल के लड़के को हिरासत में लिया

अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान को इस बार मारने की तारीख तक का एलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। पुलिस ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में कॉल कर धमकी देने वाले को हिरासत में ले लिया गया है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि रोकी नाम के व्यक्ति ने धमकी में कहा कि वो 30 अप्रैल को अभिनेता सलमान को मार देगा। मुंबई पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुलिस ने आगे बताया कि ठाणे जिले के एक 16 वर्षीय लड़के को पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करने और कथित तौर पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया है। किशोर ने फोन पर खुद को रोकी भाई बताया था।

पुलिस ने कहा कि धमकी मिलने के बाद जब जांच की गई तो तकनीकी मदद से उस नंबर का पता लगा लिया गया जिससे कॉल की गई। पता चला कि मुंबई से 70 किलोमीटर दूर स्थित ठाणे जिले के शहापुर से कॉल की गई थी। मामले में हिरासत में लिया गया युवक राजस्थान का रहने वाला है।

सलमान खान को पहले भी राजस्थान से धमकी भरे पत्र या कॉल आ चुकी है। सलमान को पहले गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी। वो कई बार कैमरे के सामने भी ऐसी धमकी दे चुका है। बिश्नोई ने कहा था कि वो सलमान से बचपन से ही नफरत करता है, क्योंकि उन्होंने काले हिरण का शिकार किया था।

अभिनेता को एक बार जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल भी मिल चुका है। धमकी में कहा गया था कि सलमान से मेरे बॉस गोल्डी भाई (गोल्डी बरार) को बात करनी है, जल्द उससे संपर्क करो। मेल में ये भी कहा गया, ‘इस बार तो सूचना दे रहे हैं, आगे सीधा एक्शन होगा।’

सलमान को इतनी बार धमकी मिलने के बाद हाल में उनकी सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। सलमान को वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है। इसी के साथ सलमान खान ने खुद अपने लिए एक कड़े सुरक्षा फीचर्स वाली नई कार ली है। ये गाड़ी बुलेटप्रूफ है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *