*सरपंच प्रतिनिधि राकेश चंद्रा ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हरेली पर्व की शुभकामनाएं।*

सक्ति। छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकपर्व एवं किसानों की आस्था से जुड़े पावन हरेली पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत भोथिया के सरपंच प्रतिनिधि राकेश चंद्रा ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में में श्री चंद्रा ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, क़ृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था एवं सम्मान का प्रतीक है । यह पर्व किसानों के परिश्रम ग्रामीण जीवन की खुशहाली तथा सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कहा कि अपनी संस्कृति परपंराओं एवं लोक रिति- रिवाज को सहजते हुए नई पीढी तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए । उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन का कामना करते हुए कहा कि हरेली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई उर्जा, उत्साह और उन्नति का संदेश लेकर आए।






