किशोर भारती, कन्या भारती, छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

किशोर भारती, कन्या भारती, छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुंडा में दिनांक 11/8/26 दिल सोमवार को शिशु भारती, बाल भारती, किशोर भारती, कन्या भारती, एवं विज्ञान परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। 
समारोह के मुख्य अतिथि–श्रीमती डॉक्टर नीतू डेका,(मुख्य चिकित्सा अधिकारी विकास नगर कुसमुंडा) कार्यक्रम के अध्यक्ष-श्री रमेश कुमार राठौर जी (अधिवक्ता) उपाध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुंडा, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में-श्रीमती पूजा कैवर्त् (शिक्षिका), श्री हीरालाल साहू जी (एसईसीएल सेवानिवृत्त) एवं संस्था के संस्था प्रमुख श्री चिंतामणि कौशिक (प्राचार्य) मंच पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ओंकार, और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ, मंचस्थ अतिथियों का श्री दीपचंद जंघेला आचार्य जी द्वारा परिचय कराते हुए स्वागत कराया गया।
संस्था के प्राचार्य श्री चिंतामणि कौशिक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी से कहा कि-वह अपने आचरण और कार्य शैली से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती डॉक्टर नीतू डेका ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्ठा ईमानदारी और अनुशासन ही सफल नेतृत्व की पहचान है, अपने सपनों को साकार करने के लिए जीवन में लक्ष्य तय करें और समय का सही सदुपयोग करें।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार राठौर ने कहां कि –नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं बल्कि अनुशासन सेवा उत्तरदायित्व और उत्कृष्ट आचरण का उदाहरण प्रस्तुत करना है।
इसके बाद चयनित छात्र छात्राओं को दायित्व के प्रतीक बैज प्रदान कर शपथ दिलाई गई।
किशोर भारती के सेनापति भैया आकाश कैवर्त, अप सेनापति भैया मुनेश दिवाकर. अध्यक्ष भैया अविनाश यादव, उपाध्यक्ष भैया आदित्य दास
कन्या भारती प्रमुख बहिन नमिता साहू आरती कुर्रे, प्रार्थना प्रमुख बहन हर्षिता अग्रवाल, श्वेता श्रीवास, सांस्कृतिक प्रमुख- बहन खुशी साहू श्रुति यादव, इसी प्रकार बौद्धिक अनुशासन चिकित्सा, स्वच्छता, खोया पाया, बाग वानी, शारीरिक एवं प्रचार प्रसार , घोष प्रमुख बनाए गए।
विद्यालय की इस सफलता का श्रेय -कन्या भारती प्रमुख श्रीमती तनु मुखर्जी दीदी जी एवं किशोर भारती प्रमुख श्री शांति कुमार राठौर एवं समस्त आचार्य परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन श्री दीपचंद जंघेला आचार्य जी कर रहे थे।






