*जिलाध्यक्ष बंजारे की उपस्थिति में देवरमाल में बसपा कार्यालय का हुआ शुभारंभ…*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती ।। सक्ती जिले के ग्राम देवरमाल में बहुजन समाज पार्टी सक्ती का कार्यालय खुला गया है।जिलाध्यक्ष जी आर बंजारे के मुख्य आतिथ्यता में बीते 8अगस्त को इसका शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर बसपा सक्ती जिलाध्यक्ष जी आर बंजारे ने बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नये कार्यालय के लिए बधाई दी। जिलाध्यक्ष बंजारे ने कहा बसपा लगातार अपने संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रही है। अब कार्यालय खुला जाने से पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन के कामकाज में आसानी होगी। बसपा जिलाध्यक्ष जी आर बंजारे ने इन पलों में बताया कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं क्योंकि जनता भाजपा व कांग्रेस की सरकारों को आजमा कर देख चुकी है। अब आने वाला समय बसपा का है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बंजारे ने भवसागर बंजारे का भी धन्यवाद किया जिनके सहयोग से बसपा कार्यालय खुला। इन पलों में जी. आर. बजारे जिलाध्यक्ष बसपा , भवसागर बजारे, जी. आर खुटे , दिलीप खूटे ,रुपचद खूटे, खीर चद खूटे ,उतरा खुटे ,कन्हैया बजारे सीता राम खुटे, चित्रा खूटे, चदशेखर खूटे, पवन खूटे ,बसत खुटे ,भूपेंद्र मधुकर सहित बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे






