कुसमुंडा में हरेली कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन,विजयी टीमों को नगद पुरस्कारों
सतपाल सिंह

कुसमुंडा में हरेली कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन,विजयी टीमों को नगद पुरस्कारों

आगामी 12 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश में लोकपर्व हरेली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जायेगा।
इस अवसर पर कोरबा जिले के कोयलांचल क्षेत्र कुसमुंडा में खेल भावना को बढ़ाने गणमान्य जनों द्वारा हरेली कबड्डी त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन। यह आयोजन। इमली छापर के धनुवार पारा में आयोजित किया गया है। जो कि हरेली त्यौहार के दिन सुबह 9 बजे से शुरू होगा और देर शाम 6 बजे तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में आयोजनकर्ताओं द्वारा प्रथम आने वाले विजेता को 11000 रुपए की नगद पुरस्कार राशि, द्वितीय आने वाले विजेता को ,5100 रुपए की नगद पुरस्कार राशि वहीं तृतीय आने वाली टीम को 3100 रुपए की नगद पुरस्कार राशि दी जावेगी। आयोजन समिति ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की पारम्परिक संस्कृति और खेल भावना को बढ़ावा देने सभी क्षेत्रवासियों से खेल स्थल पहुंचने की अपील की है।







