कोरबा पुलिस द्वारा कांवरियो को देर रात चाय पिलाकर अपने साइड में सुरक्षित चलने की गई अपील
ओमकार यादव
कोरबा पुलिस द्वारा कांवरियो को देर रात चाय पिलाकर अपने साइड सुरक्षित चलने की गई अपील
.
कोरबा – सावन का पवित्र माह शुरू हो गया है,भगवान शिव और माता पार्वती के भक्त हर सोमवार को मां सर्वमंगला मंदिर से लगे हसदेव नदी तट से जल भरकर कनकी स्थित भगवान कनकेश्वर महादेव को जल चढ़ाने पैदल यात्रा करते हैं। यह यात्रा रविवार को देर रात शुरू होती है और अगले दिन दिनभर चलती है। जिले भर से आए श्रदालु कनकी जाने के लिए सर्वमंगला कनवेरी मार्ग का उपयोग करते है। इस मार्ग में भारी वाहनों की बड़ी आवाजाही रहती है। ऐसे में कोरबा पुलिस अंतर्गत सर्वमंगला सहायता केंद्र पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा रविवार की रात श्रद्धालुओं को चाय पिलाते हुए उन्हें अपने साइड में सुरक्षित चलने की अपील की गई साथ ही साथ इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने इस मार्ग पर पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई। इसके अलावा कोई भी घटना दुर्घटना होने पर तत्काल कोरबा पुलिस को सूचना देने की भी बात कही गई। आपको बता देने कनकी स्थित भगवान शिव को जल चढ़ाने और उनके दर्शन के लिए कोरबा जिले के अलावा आसपास के अन्य जिलों से हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां भगवान शिव के दर्शन मात्र से लोगों के दुख और कष्ट दूर हो जाते है और उनकी मनोकामना पूरी होती है।






