ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*भाजपा जिला सक्ती में श्री दीपक अग्रवाल बने मुख्यालय प्रभारी*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में जिला महामंत्री श्री दीपक अग्रवाल को मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा संभाग प्रभारी श्री जगदीश रामू रोहरा, संभाग सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला तथा जिला संगठन प्रभारी श्री मनोज शर्मा के निर्देशानुसार की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि पार्टी के कार्यों के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन तथा जिला मुख्यालय से संचालित संगठनात्मक गतिविधियों के बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए श्री दीपक अग्रवाल को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
मुख्यालय प्रभारी के रूप में श्री दीपक अग्रवाल जिला कार्यालय की गतिविधियों, संगठनात्मक बैठकों, कार्यक्रमों के समन्वय, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद तथा पार्टी के विभिन्न अभियानों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति समर्पण का लाभ पार्टी को मिलेगा और जिला संगठन को नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला सक्ती के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री दीपक अग्रवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026