Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: सड़क पर भिड़ीं लड़कियां, बाल खींचकर एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रामनगर-गुढ़ियारी इलाके का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवतियां आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके बीच जमकर हाथापाई होती है और वे एक-दूसरे के बाल खींचती दिखाई देती हैं।

वायरल वीडियो में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है। आसपास मौजूद कुछ लोग युवतियों के बीच हो रही मारपीट को रोकने और उन्हें अलग करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।

Riyadh Attack: रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

जुलूस या गणेश विसर्जन के दौरान का बताया जा रहा वीडियो

रामनगर चौकी पुलिस के मुताबिक, युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर यह किसी जुलूस या गणेश विसर्जन के दौरान का प्रतीत होता है। हालांकि, वीडियो की वास्तविक स्थिति और घटना की परिस्थितियों की पुष्टि की जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि फिलहाल मारपीट की घटना या वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद मामले की जांच की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह और इसमें शामिल युवतियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की जांच जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026