ग्राम सोनपुरी में मां शेरावाली की आरती में शामिल हुए जिला पंचायत सभापति विनोद यादव
ओमकार यादव

ग्राम सोनपुरी में मां शेरावाली की आरती में शामिल हुए जिला पंचायत सभापति विनोद यादव 
कोरबा। जिले के सर्वमंगला मंदिर से आगे स्थित ग्राम सोनपुरी में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां शेरावाली की पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन भक्तिमय माहौल में किया जा रहा है। इसी दौरान जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति विनोद यादव ग्राम सोनपुरी पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां शेरावाली की आरती में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूरे पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।
कार्यक्रम में शंकर यादव, राय सिंह एवं देसू पटेल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम सोनपुरी में मां शेरावाली की पूजा-अर्चना को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माता रानी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
जय मां शेरावाली! 🙏🌺 जय माता दी!





