कुसमुंडा में सूने मकान लाखों के जेवर व नकदी की चोरी…

कोरबा – जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी के बी-322 में रहने वाले डंपर ऑपरेटर विकुल दास के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकदी की चोरी हुई है। पीड़ित ने अपने बेटे की आगामी शादी के लिए ये गहने बनवाए थे।
बताया जा रहा है कि विकुल दास अपने परिवार के साथ किसी काम से अंबिकापुर गया हुआ था, और गहने, नगद राशि घर रखा हुआ था। इसी बीच चोर क्वार्टर के पीछे का दरवाजा तोड़ा और भीतर दाखिल हुए। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवर और कैश लेकर फरार हो गए। परिवार जब वापस लौटा, तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद कुसमुंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आपको बता दें कॉलोनी क्षेत्र में किसी तरह का सुरक्षा घेरा और सीसीटीवी कैमरा नहीं है,जिससे असामाजिक तत्वों और बाहरी लोगों की कॉलोनी क्षेत्र में लगातार आवाजाही रहती है। जो कहीं ना कहीं ऐसी घटनाओं की वजह बनती है।





