
सीपत में बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन
सीपत क्षेत्र के ग्राम धनियां में बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान एवं संबोधन हुए, जिनमें संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रतीकात्मक रूप से त्रिशूल प्रदान किए गए। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ






