Chhattisgarhछत्तीसगढ

CBSE 12 वीं बोर्ड की कॉपी जांचने में तीन चरण अपनाए गए : डॉ. संजय गुप्ता

परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों हेतु पुनर्मूल्यांकन हेतु अवसर,नाममात्र शुल्क देकर करा सकेंगे पुनर्मूल्यांकन - डॉक्टर संजय गुप्ता।

ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली से कक्षा 12वीं की 98 लाख उत्तर पुस्तिकाएं स्कैन की गईं और इस प्रक्रिया में सुरक्षा के तीन स्तर अपनाए गए- डॉक्टर संजय गुप्ता

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि कक्षा 12 वीं की उत्तर पुस्तिकाओं को बार-बार स्कैन के बावजूद कुछ उत्तरपुस्तिकाओं में लिखावट स्पष्ट नहीं हो पा रही थी, क्योंकि उनमें इस्तेमाल की गई स्याही का रंग बहुत हल्का था। स्कैन के बाद भी उन उत्तरपुस्तिकाओं को पूरी तरह पढ़ने योग्य नहीं बनाया जा सका।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं हाथ से जांचने और उसी के अनुसार अंक देने के निर्देश दिए गए। 13,000 से अधिक ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं अलग से चिह्नित कर जांच के लिए भेजी गईं और अंक प्रणाली में दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा स्तर और संबंधित मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया।

डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2026 की कक्षा बारहवीं की परीक्षा के परिणाम के बाद छात्रों की शंकाओं को दूर करने और उनका तनाव कम करने के लिए एक परामर्श हेल्पलाइन 1800-11-8004 और आधिकारिक ईमेल resultcbse2026@cbseiksha.in जारी किया है। बोर्ड ने कहा कि वह छात्रों की बात को संवेदनशीलता से सुनेगा और रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया में उनकी मदद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि वार्षिक ऑन-स्क्रीन मार्किंग के दौरान कई बार तकनीकी समस्याओं के कारण उत्तर पुस्तिकाओं को पढ़ने में कठिनाई आई, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित हुआ। उन्होंने कहा कि कक्षा 12 के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कारण ओएसएम प्रणाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में पहली बार लागू की गई है।

उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा के लिए 19 से 22 मई तक मौका
डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई ने नई मूल्यांकन पद्धति को लेकर चिंता जताए जाने के बाद बोर्ड ने कहा कि वह छात्रों की चिंताओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड पूरी पारदर्शिता के साथ काम करता है। लगभग सवा करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में त्रुटि की मामूली संभावना हो सकती है, जिसे सुधारने के लिए छात्रों को पूरी सुविधा दी जा रही है।

यदि कोई छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट है तो वह अपनी उत्तर पुस्तिका की समीक्षा कर सकता है। इसके लिए आवेदन 19 से 22 मई तक होंगे, जिससे छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की प्रति प्राप्त कर सकेंगे। कमियां या गलतियां दर्ज कराने के लिए 26 मई से 29 मई तक दूसरा अवसर दिया जाएगा, जिस पर विशेषज्ञों की समिति विचार करेगी।

इस वर्ष पुनर्मूल्यांकन हेतु बोर्ड द्वारा नाममात्र का शुल्क लिया जा रहा है।गौरतलब है कि विगत वर्ष स्कन्द कॉपी हेतु 700 रुपए प्रति विषय, वेरिफिकेशन हेतु 500 रुपए प्रति विषय एवं पुनर्मूल्यांकन हेतु 100 रुपए प्रति प्रश्नलीयब्जा रहे थे जबकि इस वर्षों सीबीएसई ने छात्र हित में निर्णय लेते हुए स्कैंड कॉपी हेतु ₹100, वेरिफिकेशन हेतु ₹100 एवं पुनर्मूल्यांकन हेतु प्रति प्रश्न ₹25 शुक्ल का प्रावधान किया है। जिससे अधिकांश विद्यार्थियों राहत मिलेगी।

स्कैंड कॉपी के लिए आवेदन की तिथियां 19 से 22 में निर्धारित की गई है जबकि अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन की तारीख 26 से 29 मई निर्धारित की गई हैं। यह बताना भी बहुत रोचक है कि यदि रिचेकिंग के दौरान किसी विद्यार्थी के अंक बढ़ते हैं तो उसकी रिचेकिंग की पूरी फीस भी वापस कर दी जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026