ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूज

वीडियो बनाते रह गया दोस्त,युवक अचानक तैरते तैरते समा गया पानी में, नदी में नहाने कूदे युवक का वीडियो हुआ वायरल

सतपाल सिंह

वीडियो बनाते रह गया दोस्त,युवक अचानक तैरते तैरते समा गया पानी में, नदी में नहाने कूदे युवक का वीडियो हुआ वायरल…24 घंटे बाद देर रात,स्वतः ही पानी के ऊपर बाहर आ निकला शव.. लिंक पर जाकर देखें वीडियो.. https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=Uck6DS6ejVGm_Va4

Home Loan @ 7.45%

 

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर कुसमुंडा अहिरन नदी में बीते मंगलवार को नहाने गए युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। युवक नदी में नहाने छलांग लगाता है, करीब एक मिनट तक वह नदी में तैरता है, उसके बाद धीरे धीरे वह पानी में समा जाता है। इस घटना की वीडियो उसके दोस्त ने अपने मोबाइल में बना ली। उसके दोस्त का कहना है कि मैं तैरना नहीं जानता था,निखिल ने मुझे वीडियो बनाने बोला कि मैं नदी में नहाने कूद रहा हूं, तू मेरा विडियो बनाना, इंस्टाग्राम में पोस्ट करूंगा। वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह से निखिल नदी में छलांग लगाता है और तकरीबन एक मिनट तक पानी में तैरता है, और अचानक वह धीरे धीरे पानी में समा जाता है। इस घटना के बाद निखिल के परिजन, पुलिस मौके पर पहुंचते है। गोताखोर की टीम भी पहुंचती है, मंगलवार की देर शाम तक उसे ढूंढने का प्रयास किया जाता है। अंधेरा अधिक होने की वजह से रेस्क्यू रोक दिया जाता है। अगले दिन बुधवार को सुबह फिर से रेस्क्यू टीम नदी में उतरती है, परंतु उसका कही पता नहीं चलता है। इस बीच बिलासपुर से एस डी आर एड की टीम को बुलाया जाता है, वह भी अपने स्तर पर प्रयास करती है, परंतु निखिल का कही पता नहीं चलता है, एक बार फिर शाम हो जाता है और रेस्क्यू कार्य रोक दिया जाता है। परिजन और साथियों के कहने पर गोताखोरों को पानी के अंदर जा कर ढूंढने की बात कही जाती है,परंतु गोताखोरों के पास ऑक्सीजन नहीं होने की वजह से आक्सीजन की व्यवस्था की जाती है,इस दौरान उनके पास रखा नोजल का मिलान नहीं हो पाता,ऐसे तैसे कर आधी रात बीत जाती है,इसी दौरान रात लगभग एक बजे निखिल का शव स्वतः ही पानी के ऊपर आ जाता है,जिसे मौके पर मौजूद उसके परिजन और दोस्त देख लेते है। उसे पानी से बाहर निकाला जाता है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कल पोस्टमार्टम कर आगे विधिवत जांच कर शव को परिजनों को सौंप देगी।इस दुखद घटना ने एक बार भी लोगों की स्वयं की बड़ी लापरवाही को एक बार सामने लाकर खड़ा कर दिया है। आप तैरने जानते है या नहीं जानते। इसके बावजूद नदी की गहराई, उसके बहाव का अंदाजा लगाए बिना नदी में उतर जाते है। जिससे इस तरह के हादसे हो जाते है। यहां ये कोई पहला हादसा नहीं है,अगर बीते वर्षों का इतिहास देखा जाए तो केवल इसी स्थान पर दर्जनों लोग जिसमें खासकर कॉलोनी के युवक अपनी जान गंवा चुके है। अहिरन नदी में साल दर साल लोगों की जान डूबने से जा रही है, ऐसे नदी से लगे क्षेत्रों में यह जागरूकता जरूरी है कि नदी से दूर रहे,सुरक्षित रहे। ओम गवेल। लिंक पर जाकर देखें वीडियो.. https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=Uck6DS6ejVGm_Va4

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026