ब्लाक कांग्रेस कमेटी चाम्पा द्वारा सोने चांदी की बढ़ती कीमतों व 1 साल सोना न खरीदो जैसे बयानों को लेकर विरोध दर्ज कराया

केंद्र सरकार की गलत नीतियों से ऊपजी मंहगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी चाम्पा द्वारा आज शाम पार्थ ज्वेलर्स सदर बाजार रोड में पैदल मार्च करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया व सदर बाजार रोड में पार्थ ज्वेलर्स से सोने चांदी की जगह झालमुडी खरीदी कर जिला प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने संचालक केशव सोनी से वार्तालाप करते हुए उनके दुख दर्द को सुना और समझा दुकानदार ने विगत 1 सप्ताह से कोई लेवाल नही है.
CBSE 12 वीं बोर्ड की कॉपी जांचने में तीन चरण अपनाए गए : डॉ. संजय गुप्ता
बोहनी बट्टा तंक नही हुआ अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए ऐसा उन्होंने बताया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाम्पा, के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम में मोदी सरकार इस्तीफा दो इस्तीफा दो जबसे भाजपा आई है कमरतोड़ महंगाई है, के नारों के साथ हल्ला बोला गया कार्यक्रम का संचालन सुनील साधवानी, व आभार मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी द्वारा किया गया.
मुख्यरूप से उपस्थित रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साधवानी,जिला उपाध्यक्ष किशन सोनी, पूर्व अध्यक्ष जय थवाईत, मण्डल अध्यक्ष अनिल मोदी, राज सरोज,जिला महामंत्री, सेवक बुटू देवांगन, नागेंद्र गुप्ता,गुलशन सोनी, महिला शहर अध्यक्ष गीता केशव सोनी,पार्षद,अंजली देवांगन, पवन साहू, पवन आर्य, डॉ गोविंद देवांगन,पूर्व पार्षद डुग्गु प्रधान, केशव सोनी,व्यापार प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी समद बेग,हरदयाल तंवर,अनिल बनकर, कविता देवांगन,इकबाल अंसारी, जीवन बंजारे,दिलीप दास,पुनिराम देवांगन,राम साधवानी, इतवारी यादव, राकेश जोशी, बसंत भार्गव, भोला महंत, गणेश विश्वास, छबिलाल पटेल, सहित कांग्रेसजन आम नागरिक उपस्थित रहे।






