

सक्ती। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस के दौरान आबकारी विभाग जैजैपुर ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों से 180 लीटर महुआ शराब और 700 किलो महुआ लाहन बरामद किया।
जानकारी के अनुसार ग्राम रायपुरा भाटापारा के बांधा तालाब में कार्रवाई के दौरान 110 लीटर महुआ शराब और 500 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। मौके पर शराब बनाने के लिए लगाई गई 8 भट्ठियों को नष्ट किया गया। वहीं हरदी भाटापारा में बोरई नदी किनारे से 70 लीटर महुआ शराब और 200 किलो महुआ लाहन लावारिस हालत में जब्त किया गया।
दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर सक्ती एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक श्रवण कांत द्विवेदी,नगर सैनिक भीम साहू, विरेंद्र यादव,आबकारी स्टाफ परस राम कहरा, ,बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।





