Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime: दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर दामाद ने लगाई आग, मामूली विवाद के बाद खौफनाक वारदात

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक दामाद ने अपने ससुराल पहुंचकर दादा और 6 वर्षीय पोते पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में दोनों करीब 20 प्रतिशत झुलस गए। पुलिस ने आरोपी भजन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh: IPS रतन लाल डांगी मामले में नया मोड़, जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव गृह सचिव को भेजा

जानकारी के मुताबिक, खालापार निवासी भजन सिंह का अपनी पत्नी संगीता से विवाद चल रहा था। मारपीट के बाद संगीता अपने मायके चली गई थी। करीब 4-5 दिन बीतने के बाद भी जब पत्नी वापस नहीं लौटी, तो भजन सिंह उसे लेने के लिए ग्राम रामेश्वरम स्थित ससुराल पहुंचा।

पत्नी के घर पर नहीं मिलने पर आरोपी का अपने साले कल सिंह से विवाद हो गया। इस दौरान उसने ससुराल पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

बताया जा रहा है कि देर रात भजन सिंह दोबारा ससुराल पहुंचा। उसने घर की टटरी खोलकर अंदर प्रवेश किया। उस समय 6 वर्षीय सत्यम सिंह अपने दादा जय सिंह के साथ एक ही बिस्तर पर कंबल ओढ़कर सो रहा था।

आरोप है कि भजन सिंह ने सो रहे दादा-पोते पर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक सत्यम और जय सिंह झुलस चुके थे।

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

दादा और पोता करीब 20 प्रतिशत झुलसे

घटना के बाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, दादा और पोता करीब 20 प्रतिशत झुलसे हैं और उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी भजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026