Chhattisgarh
डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार
प्रेस विज्ञप्ति कोरबा पुलिस
थाना बांकीमोंगरा, जिला – कोरबा (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 02.10.2026 | अपराध क्रमांक: 179/2026

कोरबा – घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी: घुड़देवा खदान एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, डकैती व लूट के मामलों में संलिप्त मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
*पूर्व में अपराध क्रमांक: 179/2026 में हुई कार्रवाई*: प्रकरण में शामिल 03 बालिग आरोपियों को जेल तथा 07 विधि से संघर्षरत बालकों को पूर्व में ही बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जा चुका है।
*जब्ती व कार्रवाई*: आरोपी के कब्जे से केबल तार काटने का हथियार तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेजा गया।





